उत्तर प्रदेशमुरादाबाद

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को लेकर शिवसेना सक्रिय, जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने प्रशासन को सौंपा पत्र

कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

मुरादाबाद। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा लगाए जाने को लेकर शिवसेना ने प्रशासनिक स्तर पर पहल तेज कर दी है। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में अधिकारियों से मुलाकात कर कार्यक्रम को लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

शिवसेना की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट करने के लिए अनुमति और समय देने का आग्रह किया गया है। साथ ही जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त मुरादाबाद और नगर पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम को सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।

शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने एसपी सिटी से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रशासनिक सहयोग को लेकर चर्चा की। उन्होंने 11 पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से मिलने की स्वीकृति देने का भी आग्रह किया है।

शिवसेना पदाधिकारियों का कहना है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और इसे भव्य कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!