उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

किसान नेता दिग्विजय भाटी के समर्थन में गरजा भारतीय किसान यूनियन लोकहित परिवार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

News Speed Live

नोएडा/गौतम बुद्ध नगर। मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी के साथ हुई कथित पुलिस बर्बरता के विरोध में भारतीय किसान यूनियन लोकहित परिवार ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिग्विजय यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

यूनियन ने आरोप लगाया कि मेरठ प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने किसान नेता के साथ बेहद बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

 

राष्ट्रीय संगठन मंत्री सेठपाल भाटी, प्रदेश अध्यक्ष शिंटू त्यागी, युवा प्रदेश महामंत्री रिंकू कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण पाल, डॉ. असलम, फराज चौधरी, जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर शिवम राठी, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद सुनील यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

यूनियन नेताओं ने कहा कि किसान समाज के साथ किसी भी तरह का कथित दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न्याय मिलने तक संगठन संघर्ष जारी रखेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!