मेरठ घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने ज़िलाधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

भारतीय किसान यूनियन कृषक के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर के नेतृत्व मे मेरठ मे किसान नेता दिग्विजय भाटी एवं मोहित जाटव के साथ मेरठ पुलिस की बर्बरता के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन ज़िलाधिकारी को सौंपा इस संबंध में सगठन के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र नागर ने कहा की जिस तरीक़े से किसान नेता के साथ पुलिस ने बर्बरता की है उस घटना में शामिल पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों पर निलंबित कर मुकदमा दर्ज किया जाये इस घटना से किसानों मे रोष व्याप्त है इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट जीतू गुर्जर ने कहा की देश का किसान एक जूट है ऐसी घटना मानवता को शर्मसार करती है इस मौके पर कृष्ण नागर , हरेंद्र नागर , एडवोकेट जीतू गुर्जर, सरजीत नागर , जितेंद्र नागर , अरविन्द पहलवान, देवेंद्र कसाना , प्रमोद तोगड, मनीष शर्मा,विशाल प्रताप ,सर्वेंद्र यादव ,अखिलेश शर्मा ,संतोष चौधरी ,अमित कुमार आदि लोग मौजूद रहे,




