मुरादाबाद

शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर जिलेभर में गूंजा भगवा संकल्प बालासाहेब ठाकरे के विचारों को घर-घर पहुंचाने का लिया प्रण

कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

मुरादाबाद। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में ठाकुरद्वारा, बिलारी, कांठ तहसील सहित महानगर के अलग-अलग कार्यालयों पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रमों में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बालासाहेब ठाकरे के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और भगवा ध्वज को घर-घर लगाने का संकल्प लिया। ठाकुरद्वारा तहसील में शिवसैनिकों ने हवन कर संगठन की मजबूती और समाज सेवा का संकल्प लिया।

वहीं बिलारी तहसील में बालासाहेब ठाकरे के विचारों को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से पत्रकार बंधुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महानगर प्रमुख कमल सिंह राव के नेतृत्व में होटल ग्रैंड साइन में शिवसैनिकों ने एकजुट होकर स्थापना दिवस मनाया।

इस दौरान हिंदुत्व को मजबूत करने, गरीब और कमजोर लोगों की सहायता करने तथा समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में “जय भवानी, जय शिवाजी”, “बालासाहेब ठाकरे अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल गूंज उठा।

कार्यक्रम में वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, आकाश सिंह, राजीव राठौर, जीतू प्रजापति, मयंक सैनी, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, पंकज पाल, तिलक राज शर्मा, कैलाश, राहुल, सुरेश सैनी, सौरव गुप्ता, नितेश और शरद चौहान सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!