रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने 100 छात्राओं को स्कूल ड्रेस और स्कूल को अलमारी भेंट की
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा, 18 अगस्त। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने अपने सेवा प्रोजेक्ट के तहत रामकौर बालिका हाई स्कूल, दुजाना में जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए सराहनीय पहल की। क्लब की ओर से स्कूल के 100 बच्चों को स्कूल ड्रेस, कार्यालय के लिए एक अलमारी भेंट की गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्कूल परिसर में 50 पौधे भी लगाए गए।

क्लब अध्यक्ष रो. निखिल गर्ग ने बताया कि रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा पिछले कई वर्षों से स्कूल के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, ड्रेस और स्टेशनरी सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष स्कूल प्रबंधक हितेंद्र नागर ने इस वर्ष भी बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस और स्कूल कार्यालय के लिए अलमारी उपलब्ध कराने में सहयोग का अनुरोध किया था, जिसे क्लब ने सहर्ष स्वीकार किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस वितरित की गई और स्कूल प्रबंधन को अलमारी भेंट की गई। साथ ही 50 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक जितेंद्र नागर, रो. सौरभ बंसल, रो. ऋषि के. अग्रवाल, रो. राहुल शर्मा, रो. संजय गर्ग, रो. रंजीत सिंह, रो. मोहित सिंगल, रो. के.के. शर्मा सहित स्कूल के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रोटरी क्लब की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की और कहा कि शिक्षा, पर्यावरण और समाजसेवा के क्षेत्र में इस तरह के प्रयास बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मीडिया प्रभारी — रो. विनोद कसाना




