शिवसेना का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

शिवसेना का स्थापना दिवस क्षेत्रीय कार्यालय सिढावली में बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवसेना के संस्थापक एवं हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं उनके विचारों को स्मरण करते हुए किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रवादी विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि बाला साहब ठाकरे ने हिंदुत्व, राष्ट्रहित और समाज सेवा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
बैठक के दौरान शिवसेना के संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि शिवसेना की नीतियों एवं विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा।
कार्यक्रम में शिवसेना तहसील प्रमुख ठाकुरद्वारा सोमपाल सिंह कश्यप, ब्लॉक प्रमुख हेमेंद्र सिंह, ग्राम प्रमुख आकाश, कोषाध्यक्ष अतुल सिंह, राजीव, शिवम, सागर, मुन्नालाल, कृष्णपाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




