उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

दनकौर से सूरजपुर तक गूंजी तिरंगे की शान भाकियू भानू ने निकाली तिरंगा यात्रा

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दनकौर से सूरजपुर स्थित डीएम कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा दनकौर से शुरू होकर खेरली नहर होते हुए सूरजपुर पहुंची।

तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मनाया। यात्रा में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। अजब सिंह कसाना जी राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष जीके संरक्षक में

इस दौरान चौधरी तिलक भाटी प्रदेश महामंत्री, माननीय महकार नागर राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजकुमार नागर जिला अध्यक्ष तथा सत्यवीर मुखिया एनसीआर प्रमुख महासचिव समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाकियू भानू पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!