रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा ने दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में स्थापित किया इंटरैक्ट क्लब, विद्यार्थियों ने ली सेवा और नेतृत्व की शपथ
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा द्वारा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में इंटरैक्ट क्लब का भव्य स्थापना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना था। समारोह के बाद पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर सुश्री कंचन कुमारी, प्रधानाचार्या सुश्री हीमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्या सुश्री सोनाली सेठिया तथा इंटरैक्ट क्लब की शिक्षक प्रभारी सुश्री मीनाक्षी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंधन ने रोटरी क्लब के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए नवगठित इंटरैक्ट क्लब की टीम को शुभकामनाएं दीं।

रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा की ओर से रोटेरियन रचना (डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट इंटरैक्ट कोऑर्डिनेटर), रोटेरियन मुकुल गोयल (पूर्व असिस्टेंट गवर्नर), रोटेरियन मोहित बंसल (अध्यक्ष), रोटेरियन मनु जिंदल (सचिव) तथा रोटेरियन कपिल गर्ग (प्रेसिडेंट-इलेक्ट) ने कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को रोटरी के मूल मंत्र “Service Above Self” (स्वयं से पहले सेवा) को जीवन में अपनाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान नव-निर्वाचित इंटरैक्ट क्लब पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। नई कार्यकारिणी में समीरा को अध्यक्ष, भाव्या शर्मा को उपाध्यक्ष, शौर्य को सचिव, कनक ओझा को कोषाध्यक्ष, अश्मित को सार्जेंट-एट-आर्म्स, सम्पृति को टेक्निकल डायरेक्टर, निशी को कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर, सीरत को मीडिया रिपोर्ट्स डायरेक्टर, अक्षिता को ऑडिटोरियल डायरेक्टर तथा मानवी को कल्चरल डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के समापन पर रोटरी सदस्यों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया।
रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा और दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, समाज सेवा और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।




