ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और फेडरेशन ऑफ RWA’s के बीच शहर की समस्याओं पर हुई अहम बैठक

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। फेडरेशन ऑफ RWA’s ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच शनिवार को प्राधिकरण के चतुर्थ तल स्थित मीटिंग हॉल में शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक में सबसे पहले बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को गंभीरता से उठाया गया। फेडरेशन ने मांग की कि सभी प्रमुख ड्रेनों और नालों की समयबद्ध एवं प्रभावी सफाई कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को जलभराव का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा वर्षा ऋतु में मच्छरों और लार्वा के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नियमित रूप से फॉगिंग एवं लार्वा नाशक दवाओं के छिड़काव की मांग की गई। स्ट्रीट लाइटों की खराब स्थिति पर भी चिंता व्यक्त करते हुए बंद पड़ी लाइटों को तत्काल चालू कराने तथा जर्जर हो चुके बिजली के खंभों को बदलने की मांग रखी गई। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से ऊपर से गुजर रही विद्युत केबलों को भूमिगत करने का भी सुझाव दिया गया।

फेडरेशन ने शहर में लगाए गए दिशा-सूचक बोर्डों पर अवैध रूप से पोस्टर और स्टीकर चिपकाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं उद्यान विभाग से पार्कों के रखरखाव, टूटी हुई बाउंड्री वॉल की मरम्मत और हरित क्षेत्रों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

बैठक में प्राधिकरण के अधिकारियों ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ RWA’s ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर (एडवोकेट), महासचिव रिशिपाल भाटी, पी-3 के अध्यक्ष अमित भाटी, फेडरेशन के उपाध्यक्ष आलोक नागर तथा सेक्टर-3 ग्रेटर नोएडा के सचिव सुधीर चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!