उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

गाजियाबाद: मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे भारतीय किसान यूनियन लोकहित परिवार के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

पुष्पेंद्र कुमार संपादक गौतम बुद्ध नगर यूपी

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (लोकहित परिवार) के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जाने से पहले ही वेव सिटी थाना पुलिस द्वारा उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया।

 

संगठन के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिला अध्यक्ष रिंकू जाटव, सुनील यादव, प्रवीण पाल सहित अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किसानों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाने के लिए रवाना होने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई और बाहर जाने से रोक दिया।

 

भारतीय किसान यूनियन (लोकहित परिवार) के नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अवसर भी नहीं दिया गया। संगठन ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि प्रशासन की प्रतिक्रिया प्राप्त होती है तो उसे भी समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!