Blogउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा, डिस्ट्रिक्ट 301 द्वारा लुक्सर जेल में गौदान एवं सेवा का प्रेरणादायी आयोजन

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा, डिस्ट्रिक्ट 301 द्वारा आज लुक्सर जेल में महिला बंदियों के पोषण एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक दुग्ध देने वाली गाय का दान किया गया। क्लब अध्यक्ष अंकिता सिंह ने अपने करकमलों से गौदान करते हुए कहा, “जेल में बंद महिलाएँ भी हमारी ही तरह इंसान हैं। यदि हम उनके जीवन में आशा, सम्मान और सहयोग का संचार कर सकें, तो इससे बड़ा धर्म कोई नहीं। हमें समाज के हर उस व्यक्ति की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, जिसे हमारी जरूरत है।”

 

इस अवसर पर क्लब की एनिमल वेलफेयर चेयरपर्सन माला ऋषि ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता, करुणा और जागरूकता का संदेश देते हैं तथा इनर व्हील की सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

 

कार्यक्रम में जेल अधीक्षक जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर श्री बृजेश कुमार , जेलर श्री संजय साहि, डॉ. रोहित (डायरेक्टर, एमआईटी, मुरादाबाद) तथा रोहित निगम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

प्रोजेक्ट चेयरमैन उमा गोयल एवं संतोष गुप्ता ने भी अपने करकमलों से गौदान किया तथा गाय के लिए चारे की व्यवस्था कर इस सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

 

इस अवसर पर अंजू गर्ग द्वारा महिला बंदियों के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के लिए चार पंखे भेंट किए गए।

 

कार्यक्रम में क्लब की आईएसओ प्रतिभा सिसोदिया, पूर्व अध्यक्ष अनीता सिंघला, एडवाइजर करुणा भल्ला सोनिका, दीपा, डॉ. ईहा ,अनीता साही तथा सचिव शैली गर्ग सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने क्लब अध्यक्ष अंकिता सिंह एवं सचिव शैली गर्ग को इस संवेदनशील एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर करते रहने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!