उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने शुरू की सैटेलाइट क्लिनिक सेवा

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा, 29 मई 2026: स्वास्थ्य सेवाओं को दूर दराज के इलाकों तक के लोगों के लिए अधिक सुलभ, किफायती और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा (नीयर परी चौक) ने “सैटेलाइट क्लिनिक” पहल की शुरुआत की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत अस्पताल परिसर में एक अत्याधुनिक कमांड सेंटर स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन आज किया गया। इसी कमांड सेंटर के माध्यम से फ़र्रूख़ाबाद में यथार्थ की पहली सैटेलाइट क्लिनिक सेवा का शुभारंभ किया गया।

फ़र्रूख़ाबाद स्थित सैटेलाइट क्लिनिक का उद्घाटन माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत द्वारा किया गया। इस पहल के माध्यम से अब दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को बड़े शहरों तक यात्रा किए बिना यथार्थ हॉस्पिटल के सुपर स्पेशलिटी विशेषज्ञ चिकित्सकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

 

 

ओमेगा-1 स्थित कमांड सेंटर अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों से लैस है, जिसके माध्यम से सैटेलाइट क्लिनिकों को यथार्थ हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों से रियल-टाइम में जोड़ा जाएगा। इससे मरीज अपने नजदीकी सैटेलाइट क्लिनिक में बैठकर ही विभिन्न सुपर स्पेशलिटी विभागों के विशेषज्ञों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ मरीजों के समय और यात्रा संबंधी परेशानियों को भी कम करेगी।

 

इस अवसर पर यथार्थ हॉस्पिटल के ग्रुप सीईओ श्री अमित सिंह ने कहा, “हम फ़र्रूख़ाबाद के लोगों को इस नई स्वास्थ्य सेवा सुविधा के लिए बधाई देते हैं। यथार्थ हॉस्पिटल का उद्देश्य है कि मरीजों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर उपचार मार्गदर्शन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह उपलब्ध हो सके।

कमांड सेंटर और सैटेलाइट क्लिनिक मॉडल के माध्यम से हम स्वास्थ्य सेवाओं को उन क्षेत्रों तक पहुंचा रहे हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सीमित है। आने वाले समय में देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे और सैटेलाइट क्लिनिक स्थापित किए जाएंगे।”

 

इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार बलियान, सीओओ एवं फैसिलिटी डायरेक्टर, यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने कहा, “यथार्थ हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल इलाज प्रदान करना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। सैटेलाइट क्लिनिक एक आधुनिक और तकनीक-संचालित स्वास्थ्य सेवा पहल है, जिसके माध्यम से मरीज अपने नजदीकी केंद्र से ही हमारे सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों से सीधे जुड़ सकते हैं। उन्हें विशेषज्ञ राय, उपचार संबंधी मार्गदर्शन, सेकेंड ओपिनियन और नियमित फॉलो-अप सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को बार-बार बड़े शहरों के अस्पतालों में आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।”

 

उन्होंने आगे कहा, “यह पहल केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार नहीं, बल्कि दूर-दराज और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का एक सामाजिक प्रयास भी है। हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को समय पर सही इलाज, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उसके अपने शहर के करीब उपलब्ध हो सकें।”

 

यथार्थ हॉस्पिटल, ओमेगा-१, ग्रेटर नोएडा आने वाले समय में इस मॉडल का विस्तार देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में करने की योजना बना रहा है, ताकि तकनीक और विशेषज्ञता के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!