उत्तर प्रदेशमुरादाबाद

सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ियों के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन, भूख हड़ताल कर सौंपा ज्ञापन

कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

मुरादाबाद। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के कथित गलत मूल्यांकन और ऑनलाइन स्क्रीनिंग में त्रुटियों के विरोध में शिवसेना की शाखा विद्यार्थी सेना ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के निर्देश पर शिव सैनिकों ने काली पट्टियां बांधकर अंबेडकर पार्क में भूख हड़ताल की और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे कथित खिलवाड़ के खिलाफ आवाज उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने अंबेडकर पार्क से जिला मुख्यालय तक मार्च निकालते हुए “केंद्र सरकार होश में आओ”, “शिक्षा को बेचना बंद करो” और “केंद्र सरकार हाय-हाय” जैसे नारे लगाए। शिवसेना नेताओं का आरोप था कि उत्तर पुस्तिकाओं के गलत मूल्यांकन के कारण अनेक छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ रहा है और आत्महत्या व आत्महत्या के प्रयास जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

जिला मुख्यालय पहुंचकर शिव सैनिकों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा और सीबीएसई परीक्षा परिणामों की निष्पक्ष जांच तथा प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आकाश सिंह, मयंक सैनी, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, तेजपाल सैनी, विक्की कश्यप, राहुल सिंह, पंकज पाल, विशाल सैनी, दीपक, कैलाश, कार्तिक, हरिओम, राजपाल सैनी, विक्की और सुरेश सैनी सहित अनेक शिव सैनिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!