डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या से दहला बदायूं, आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक गिरफ्तार
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

फिरोजाबाद : जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है. आरोप है कि चाचा ने डेढ़ महीने के मासूम को आठ बार जमीन पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया. आरोप है कि चाचा टाॅफी दिलाने के बहाने मासूम को बाहर लेकर गया था. इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर लोगों के होश उड़ गये. पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है. पैर में गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अपर पुलिस अधीक्षक रविशंकर प्रसाद के मुताबिक, बदायूं जनपद के रहने वाले युवक विराज ने शनिवार को डेढ़ साल के एक मासूम की जमीन पर पटक-पटक हत्या कर दी थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था.
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था. जिसकी गिरफ्तार के लिए एसएसपी के निर्देशन में चार टीमों का गठन किया गया था. उन्होंने बताया कि पुलिस को विराज का मूवमेंट गांव भूड़ा-भरथरा के निकट होने की जानकारी मिली थी.
पुलिस ने जब आरोपी की घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी के कब्जे से असलहा और कारतूस भी मिले हैं. विधिक कार्यवाही की जा रही है.
मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र की एक काॅलोनी का बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, फिरोजाबाद जनपद के ही अरांव थाना क्षेत्र की रहने वाली रति नामक महिला की ससुराल बदायूं जनपद में है. महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है. महिला कुछ समय से अपने मायके में रह रही है.
महिला के मुताबिक, शनिवार को वह अपनी मां और डेढ़ साल के बेटे के साथ एक करीबी के यहां आई थी. पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, महिला के ससुरालपक्ष का रिश्तेदार विराज भी दोपहर को शिकोहाबाद पहुंचा और वह बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने साथ ले गया.
महिला के मुताबिक, युवक ने मासूम को कई बार जमीन पर पटका, जिससे उसकी मौत हो गई. मासूम की मौत के बाद आरोपी उसके शव को नाली में फेंककर फरार हो गया. महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. महिला का आरोप है कि युवक शादी का दबाव बना रहा था.
पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाले तो खौफनाक वीडियो सामने आया. मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. सीओ शिकोहाबाद अम्बरीष कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है.




