उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा
तेज बारिश से तुगलपुर बाजार में पसरा सन्नाटा, दुकानदारों की बढ़ी चिंता |
नरेश कुमार रिपोर्टर ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में हुई तेज बारिश का असर स्थानीय बाजारों पर साफ दिखाई दिया। बारिश के चलते बाजार में दूर-दूर तक ग्राहक नजर नहीं आए, जिससे दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों में चहल-पहल से भरा रहने वाला बाजार बारिश के कारण लगभग खाली दिखाई दिया। दुकानदारों का कहना है कि लगातार खराब मौसम की वजह से कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं, लोगों ने भी बारिश और जलभराव के चलते घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। मौसम साफ होने के बाद ही बाजार में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद जताई जा रही है।




