उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

जगत फार्म बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों और पुलिस की महत्वपूर्ण बैठक

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। जगत फार्म बाजार में व्यापारियों एवं आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह के साथ बाजार की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने बाजार में ट्रैफिक जाम, पुलिस गश्त, यातायात व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा तथा आमजन की सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को पुलिस के समक्ष रखा। व्यापारियों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर जगत फार्म व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनजीत सिंह सहित हरेन्द्र भाटी, राजीव बैसला, सुकेनदर यादव, मौनू सिंघल, सहजाद, संदीप भाटी, इब्राहिम चौधर सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन की ओर से बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग का आश्वासन दिया गया। बैठक को बाजार में सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!