उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

भारत विकास परिषद ने आयोजित की ‘भारत को जानो प्रतियोगिता 2026’, विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा का दम

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद, गौतमबुद्धनगर शाखा की ओर से ‘भारत को जानो प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और देश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के प्रति ज्ञान एवं जागरूकता बढ़ाना रहा।

 

इस प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, प्रज्ञान स्कूल, वनस्थली पब्लिक स्कूल, एसेंट इंटरनेशनल स्कूल, रामाज्ञा स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल और विक्ट्री वर्ल्ड स्कूल के कुल 24 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी जानकारी और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

प्रतियोगिता का संचालन प्रांत से आए मुदित अग्रवाल ने कराया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों से भारत से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को देश की समृद्ध विरासत और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ने का अवसर मिला।

 

सीनियर और जूनियर वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रथम

प्रतियोगिता के परिणामों में सीनियर वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विश्व भारती पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, जूनियर वर्ग में भी दिल्ली पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया और प्रज्ञान स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।

 

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, गौतमबुद्धनगर शाखा के अध्यक्ष मुकुल गोयल, आलोक गोयल, सविता शर्मा और पदमा वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता के आयोजन और विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना की।

 

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारत के प्रति अपने ज्ञान को परखने का अवसर प्रदान किया। इस प्रकार के शैक्षिक और ज्ञानवर्धक आयोजन विद्यार्थियों में जागरूकता, आत्मविश्वास और देश के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

मुकुल गोयल

अध्यक्ष, भारत विकास परिषद, गौत

मबुद्धनगर शाखा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!