दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से थमीं सांसें
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है. वे 75 साल के थे. दिग्गज अभिनेता की मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. फैंस और तमाम सेलेब्स एक्टर की अचानक मौत से सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं.
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया गया. शुरुआती जांच के अनुसार, उन्हें जबरदस्त कार्डियक अरेस्ट हुआ था. अस्पताल लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने की लगभग 45 मिनट तक कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई.
मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, “लगातार 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा.
हालांकि नाना पाटेकर के परिवार के सदस्यों ने अभी तक उनकी मौत के हालात के बारे में कोई डिटेल्ड बयान जारी नहीं किया है.
ना पाटेकर ने दोस्त को रात को 2.30 बजे किया था फोनडॉ. सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर ने तड़के करीब 2:30 बजे अपने एक मित्र को मैसेज किया था कि उन्हें बाईं ओर दर्द महसूस हो रहा है. रात का समय होने के कारण उनके मित्र को यह संदेश समय पर नहीं मिल सका. सुबह करीब 4:00 बजे जब एक्टर के दोस्त उनके घर पहुंचे, तब नाना पाटेकर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. उन्हें तभी केयरटेकर अस्पताल से एम्बुलेंस लेकर पहुंचे. एम्बुलेंस पहुंचने तक वे पूरी तरह से बेहोश हो चुके थे; घर से ही उन्हें सीपीआर देते हुए अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी.
नाना पाटेकर के निधन से सदमे में बॉलीवुडनाना पाटेकर के अचानक निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. अक्षय कुमार से लेकर रितेश देशमुख सहित कई स्टार्स ने एक्स पर पोस्ट कर एक्टर को याद किया है. वहीं पीएम मोदी, नितिन गडकरी, सीएम देवेंद्र फडणवीस और सीएम योगी सहित कई मंत्रियों ने भी नाना पाटेकर को एक्स पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है.
हिंदी और मराठी सिनेमा के थे दिग्गज कलाकारविश्वनाथ पाटेकर के नाम से जन्मे नाना पाटेकर ने 1978 में ‘गमन’ फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और हिंदी व मराठी सिनेमा के सबसे खास कलाकारों में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई. उन्हें ‘अंकुश’, ‘प्रतिघात’, ‘सलाम बॉम्बे!’ और ‘परिंदा’ जैसी फिल्मों से बड़ी सफलता मिली.
उन्होंने ‘प्रहार द फ़ाइनल अटैक’, ‘अंगार’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्नि साक्षी’, ‘खामोशी द म्यूज़िकल’, ‘अब तक छप्पन’, ‘अपहरण’ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया. ‘वेलकम’ और ‘वेलकम बैक’ में उदय शेट्टी का किरदार निभाकर वे दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हुए. अपने करियर के दौरान, उन्होंने तीन नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड जीते और 2013 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया.
नाना आखिरी बार ‘ओ रोमियो’ में आए थे नजरनाना पाटेकर आखिरी बार विशाल भारद्वाज की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ‘ओ रोमियो’ में दिखे थे, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी भी थे. फरवरी 2026 में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म में पाटेकर ने मुंबई इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ इस्माइल खान का रोल निभाया था. उन्होंने अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ में भी काम किया, जो मार्च 2026 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. इससे पहले, वे ‘हाउसफुल 5’ (2025) और ‘वनवास’ (2024) में नजर आए थे. पाटेकर ने 2026 में प्रकाश झा की पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज ‘संकल्प’ से ओटीटी पर भी डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने मा’अत साहब/कन्हैया लाल का मुख्य किर
दार निभाया था.




