उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

हरियाली तीज उत्सव 2026 में महिलाओं ने बिखेरा रंग, रिचा शर्मा बनीं मिस तीज

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। उदमन होटल में हरियाली तीज उत्सव 2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और नृत्य, संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

उत्सव के दौरान डांस एवं म्यूजिक, तंबोला, प्रश्नोत्तरी, रैंप वॉक और मिस तीज जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रैंप वॉक प्रतियोगिता में अर्चना बुसरा ने प्रथम, ज्योति वशिष्ठ ने द्वितीय तथा शिल्पा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रिचा शर्मा ने मिस तीज 2026 का खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम में Malabar Gold की ओर से सभी विजेताओं को आकर्षक रिटर्न गिफ्ट प्रदान किए गए। इसके साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए Malabar Gold का आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम का समापन उत्साह, सौहार्द और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ। आयोजक अंजू पुंडीर, मंजू गुप्ता, सुमन शर्मा और पूनम यादव ने सभी प्रतिभागी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी ने हरियाली तीज उत्सव को सफल और यादगार बनाया।

 

अंजू पुंडीर

सचिव, महिला शक्ति सामाजिक समिति

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!