तिलपता में प्राधिकरण से वार्ता के बाद 20 दिन के लिए धरना स्थगित
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। तिलपता गांव की जलभराव, जाम, खराब सड़क और नाले समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर 20 सितंबर को कंटेनर डिपो गेट पर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन फिलहाल 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।
शनिवार को ग्राम तिलपता में भारतीय किसान यूनियन मंच और ग्रामीणों की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण वार्ता हुई। वार्ता में प्राधिकरण अधिकारियों ने समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए 20 दिन का समय दिया।
भारतीय किसान यूनियन मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि नाले और सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। ग्रामीणों ने कंटेनर डिपो को पीछे के रास्ते से 130 मीटर रोड से जोड़ने और नाले के ऊपर एलिवेटेड रोड बनाने की मांग भी रखी, जिस पर अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों और किसान संगठन ने स्पष्ट किया कि 20 दिन में समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। संगठन ने कहा कि धरना समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि प्राधिकरण को समाधान के लिए 20 दिन का समय दिया गया है।




