उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

अखिल भारतीय सनातन हिंदू महासभा ने अनिल पांडेय को बनाया उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष

पुष्पेंद्र कुमार संपादक गौतम बुद्ध नगर यूपी

अखिल भारतीय सनातन हिंदू महासभा ने संगठन को उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए श्री अनिल पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

यह जिम्मेदारी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेखा निषाद, राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय संगठन प्रभारी श्री हरि प्रसाद द्विवेदी तथा राष्ट्रीय संयोजक श्री बाकुल गोस्वामी द्वारा सौंपी गई।

नई जिम्मेदारी मिलने पर अनिल पांडेय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, सनातन संस्कृति एवं हिंदू समाज के हितों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने और राष्ट्रहित में योगदान देने का प्रयास किया जाएगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अनिल पांडेय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

जय सनातन! 🚩 जय हिंद! 🇮🇳

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!