दादरी में भारतीय किसान यूनियन (भगत सिंह) का संगठन विस्तार, किसान-मजदूरों के हक में संघर्ष का संकल्प
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (भगत सिंह) के संगठन विस्तार को लेकर दादरी स्थित तेजस्वी फार्म हाउस में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ किसान और मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया।
बैठक के दौरान मुस्तकीम सैफी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष और शाहरुख अब्बासी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों के अनुरूप पूरी ईमानदारी और मजबूती के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन भाटी ने की। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष रामबीर भाटी, संरक्षक ठाकुर विजेन्द्र रावल सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (भगत सिंह) अब गांव-गांव पहुंचकर किसानों और मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को शासन और प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।
बैठक में किसान-मजदूरों के हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की शपथ भी ली गई। इस अवसर पर रिजवान कुरैशी, आस मोहम्मद सैफी, पहलवान नासिर मलिक, अशोक भाटी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




