उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

IIMT कॉलेज में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने लगाया रक्तदान शिविर, 120 यूनिट रक्त एकत्र

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा IIMT ग्रुप ऑफ कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान के प्रति अपनी जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

शिविर में कुल 187 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 120 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। क्लब अध्यक्ष रो0 निखिल गर्ग ने विद्यार्थियों को रक्तदान के फायदे बताए और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

पूर्व अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि रोटरी ब्लड बैंक नोएडा की अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और वजन समेत आवश्यक जांच की। जांच के बाद ही योग्य विद्यार्थियों से रक्त लिया गया। उन्होंने IIMT कॉलेज के एमडी मयंक अग्रवाल के सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि वह समय-समय पर स्वयं रक्तदान कर विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हैं।

सेक्रेट्री रो0 राहुल शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि, 67 विद्यार्थी कम हीमोग्लोबिन या वजन संबंधी मानकों के कारण रक्तदान नहीं कर सके।

शिविर को सफल बनाने में डायरेक्टर उमेश कुमार, डॉ. अमित रॉय, डॉ. गोविन्द गुप्ता और डॉ. संजय सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर रो0 अतुल जैन, रो0 ऋषि अग्रवाल, रो0 संजय गर्ग, रो0 अनिल गुप्ता, रो0 मोहित सिंघल, रो0 के.के. शर्मा, रो0 शिवकुमार गुप्ता सहित रोटरी क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो के इस प्रयास से युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण रक्त संग्रह भी किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!