ग्रेटर नोएडा के लाल ने शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल, दूसरे ही प्रयास में लकी बिधूड़ी ने रचा इतिहास, जिले का नाम किया रोशन
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

एक होनहार युवा ने अपनी मेहनत, लगन और सटीक निशानेबाजी के दम पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। लखनावली गांव के रहने वाले 20 वर्षीय लकी बिधूड़ी ने शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि लकी ने अपने दूसरे ही प्रयास में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।
देहरादून में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में लकी बिधूड़ी ने अपने निशाने से सभी को प्रभावित किया और प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
लकी बिधूड़ी के पिता का नाम श्याम सिंह बिधूड़ी है। महज 20 साल की उम्र में लकी एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। एक तरफ कानून की पढ़ाई और दूसरी तरफ शूटिंग के प्रति उनका जुनून, दोनों के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
बताया जा रहा है कि शूटिंग में यह लकी का दूसरा प्रयास था और दूसरे ही प्रयास में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी मेहनत को सफलता में बदल दिया।
लकी की इस शानदार उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं उनके गांव में भी उनकी सफलता को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। कम उम्र में खेल के मैदान पर मिली इस कामयाबी ने लकी को एक नई पहचान दी है।
खास बात यह है कि लकी बिधूड़ी ने साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य बड़ा हो और उसे हासिल करने का जुनून हो, तो सफलता की राह में कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।
ग्रेटर नोएडा के इस युवा निशानेबाज ने गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि अपने गांव और पूरे गौतमबुद्धनगर जिले को गौरवान्वि
त किया है।




