उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

पत्रकारिता समागम’ और ‘पीटीजी अचीवर्स प्राइड अवार्ड 2026’ में सम्मानित हुई हस्तियां

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

नोएडा। सेक्टर-6 स्थित एनईए ऑडिटोरियम में पीटीजी न्यूज द्वारा दो बेहद भव्य और गरिमापूर्ण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में जहां एक ओर निष्पक्ष पत्रकारिता को सलाम किया गया, वहीं दूसरी ओर समाज, शिक्षा, व्यापार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

 

सत्र 1: पत्रकारिता समागम एवं अलंकरण समारोह

पत्रकारिता समागम एवं अलंकरण समारोह’ सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शालिनी सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष, नोएडा सिटीजन फोरम), अलोक द्विवेदी (अध्यक्ष, नोएडा मीडिया क्लब), वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा एवं मोहम्मद आजाद उपस्थित रहे।

इस सत्र में मुख्य रूप से गौतम बुद्ध नगर वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक चिंतक नंद गोपाल वर्मा जैसे कर्मठ एवं निष्पक्ष पत्रकारों को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता एवं उल्लेखनीय सेवाओं और समाज को जागरूक करने के प्रयासों के लिए अलंकृत किया गया। वक्ताओं ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका पर गहराई से प्रकाश डाला।

 

सत्र 2: पीटीजी अचीवर्स प्राइड अवार्ड 2026

पीटीजी अचीवर्स प्राइड अवार्ड 2026′ का शानदार मंच सजा। इस सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप मारवाह (संस्थापक, नोएडा फिल्म सिटी व चेयरमैन एएएफटी), स्वामी पदम नारायण आचार्य (पीठाधीश्वर हनुमंत कृपाधाम, वृंदावन), मनीषा सिंह (एडीसीपी, नोएडा जोन), फैशन डिजाइनर तन्मया मनीष, डॉ डी.के. गुप्ता (सीएमडी फेलिक्स हॉस्पिटल), आलोक द्विवेदी (अध्यक्ष एनएमसी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में शहर के विविध क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसमें शहर के समाज सेवा, उद्योग जगत, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रियल एस्टेट, कम्युनिटी सर्विस व अन्य क्षेत्रो में उत्कृष्ट योगदान करने वाले दिग्गजों को मंच पर सम्मानित किया गया।

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में एनईए, वाईएसएस फाउंडेशन, त्यागराजा डांस ग्रुप, पीएनआई न्यूज, नेस्ट सत्या हॉस्पिटल और डी स्पोर्ट्स क्लब जैसी सहयोगी संस्थाओं का विशेष योगदान रहा। मंच का संचालन शिवानी पांडे

ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!