मुरादाबाद में शिवसेना पदाधिकारियों की बैठक, भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने का ऐलान
कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी।

मुरादाबाद। होटल मानसरोवर पैराडाइज में गुरुवार शाम शिवसेना पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत माननीय छत्रपति शिवाजी महाराज एवं शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने शिवसैनिकों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारियों के खिलाफ तथा भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर शिवसेना अपना संघर्ष जारी रखेगी। इसी क्रम में बुद्धि विहार स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की गई।
बैठक में भारतीय मूल के पायलट स्मिथ माछार के साहस और सूझबूझ की भी प्रशंसा की गई। शिवसेना की ओर से मांग उठाई गई कि संकट की स्थिति में करीब 180 यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाए।
इस दौरान वीरेंद्र अरोड़ा के साथ कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, आकाश सिंह, अरुण ठाकुर, राजीव राठौर, मयंक सैनी, जीतू प्रजापति, तेजपाल सैनी, राहुल, कैलाश, दीपक, सुरेश सैनी, विशाल सैनी, विनोद, उमेश ठाकुर, पंकज पाल, तिलक राज शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन हरि सिंह ने किया। बैठक के दौरान शिवसैनिकों ने संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लि
या।




