मिशन 2027: राजपुर कलां से वीर सिंह ठेकेदार ने जिला पंचायत चुनाव लड़ने का किया ऐलान वार्ड नंबर 20 निर्दलीय पार्टी
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। गांव राजपुर कलां निवासी श्री राम सिंह के पुत्र वीर सिंह ठेकेदार ने आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर अपनी दावेदारी पेश की है। वार्ड नंबर 20 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे वीर सिंह ठेकेदार ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपने गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों की समस्याओं को उठाना और उनका समाधान कराना है।
वीर सिंह ठेकेदार का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से कई बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं। सड़क, जल निकासी, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और अन्य जनसमस्याओं को लेकर ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि “मिशन 2027” के तहत वह गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को समझेंगे। उनका दावा है कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की उन समस्याओं पर प्राथमिकता से काम कराया जाएगा, जिनका समाधान अब तक नहीं हो सका है।
वीर सिंह ठेकेदार ने ग्रामीणों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि वह जनता के बीच रहकर उनकी आवाज जिला पंचायत तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अब आने वाले समय में वार्ड नंबर 20 में उनका जनसंपर्क अभियान कितना प्रभाव डालता है, यह चुनाव के दौरान देखने वाली बात होगी।




