ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जलापूर्ति विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने आउटसोर्स सेवा निगम से जुड़ने के लिए ओएसडी अभिषेक पाठक जी को को दिया ज्ञापन।
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में जल आपूर्ति विभाग में कार्यरत नलकूप संचालक यूनियन के कर्मचारियों ने ओएसडी श्री अभिषेक पाठक जी व वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह जी के साथ सार्थक वार्ता की
इस मौके पर लोकेश भाटी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 64 विभागों को आउटसोर्स सेवा निगम से जोड़ने के लिए आदेश किए हैं जिसमें पंप ऑपरेटर भी आते हैं सभी पम्प ऑपरेटर कर्मचारियों को आउटसोर सेवा निगम से जोड़कर उनकी गरिमा के अनुरूप सम्मान और सुविधाएं दें ताकि सभी पंप ऑपरेटर ठेकेदारों की तानाशाही से मुक्ति हो सके। कर्मचारियों के मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए ओएसडी श्री अभिषेक पाठक ने बताया कि आउटसोर्स सेवा निगम से आप सभी को जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा है और सभी पम्प ऑपरेटर कर्मचारियों को आउटसोर्स सेवा निगम से जोड़ा जाएगा जो सरकार द्वारा कर्मचारियों को लाभ दिया गया है सभी लाभ पंप ऑपरेटर कर्मचारियों को दिये जाऐगे। इस मौके पर हरिदत्त नागर जितेंद्र भाटी,पिंटू भाटी, मृत्युंजय कुमार, राजकुमार नागर, सोनू मावी, मनोज भाटी, विनोद शर्मा, दिलशाद विनोद नगर,श्रीकांत नगर, सुबेश कुमार, दिनेश वर्मा, गौरव भाटी, आदि लोग मौजूद रहे




