उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को होगा ‘Mind Set – Life Set 2026’, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे छात्र-स्टाफ से संवाद

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर 2026 को विशेष कार्यक्रम ‘Mind Set – Life Set 2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के आनंद स्वरूप ऑडिटोरियम में होगा।

इस कार्यक्रम में श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान छात्रों और स्टाफ के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जीवन, मूल्यों, उद्देश्य और व्यक्तिगत विकास जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

शारदा यूनिवर्सिटी के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जीवन और सोच से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर नए दृष्टिकोण देने तथा उन्हें प्रेरित करने के लिए संवाद का अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। ‘Mind Set – Life Set 2026’ के माध्यम से छात्रों को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से सीधे संवाद और उनके विचार सुनने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम की मुख्य जानकारी:

📅 तारीख: 23 सितंबर 2026

📍 स्थान: आनंद स्वरूप ऑडिटोरियम, शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा

🎤 विशेष उपस्थिति: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी

🎓 कार्यक्रम: Student/Staff Interaction Programme

📌 नाम: Mind Set – Life Set 2026

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!