उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के नए सत्र का आगाज

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के आगामी सत्र 2026-27 का भव्य इंस्टॉलेशन कार्यक्रम “सृजन” किमाया ग्रैंड, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन निखिल गर्ग ने क्लब के नए अध्यक्ष, रोटेरियन राहुल शर्मा ने सचिव और संजय गर्ग ने कोषाध्यक्ष के रूप में आधिकारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित गुप्ता सहित डिस्ट्रिक्ट टीम के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


पूर्व अध्यक्ष ऋषि के. अग्रवाल ने पिछले सत्र में क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं, कार्यक्रम के दौरान 7 नए सदस्यों ने रोटरी क्लब की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट टीम के मनोज अग्रवाल, विनोद गोयल, एजी शैलेष चंद वाशने, अतुल जैन सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सौरभ बंसल और रोटेरियन मुकेश शर्मा ने किया।


इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ 100 से अधिक रोटेरियन अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए।


नए अध्यक्ष निखिल गर्ग के नेतृत्व में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने आगामी सत्र में सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!