उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा
दुजाना गांव में अतिक्रमण के विरोध में युवा शक्ति का प्रदर्शन
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा। दादरी जीटी रोड एनएच-91 से सटे दुजाना गांव में भारी अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। गांव की युवा शक्ति ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ पटवारी बाग के मुख्य मार्ग की ओर कूच करते हुए प्रदर्शन किया और अतिक्रमण के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवा शक्ति ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई करने और मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।
भारी जनबल के साथ हुए इस प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में लोगों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को आगे भी जारी रखा जा सकता है।




