दिल्ली एनसीआर

सात वृक्ष, सात ज्योतियां—पीतमपुरा में आदिवंशी वीर सेना ने धर्म, कर्म, सत और प्रेम के नाम किया वृक्षारोपण

कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर

पीतमपुरा, दिल्ली। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक मूल्यों का संदेश देते हुए पीतमपुरा दिल्ली में आदिवंशी वीर सेना की ओर से अनोखा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ‘सतज्योति’ के प्रतीक के रूप में सात वृक्ष लगाए गए।

इस दौरान सातों वृक्षों को धर्म, कर्म, जत, सत, सत्यासलूत और प्रेम जैसे मूल्यों से जोड़ा गया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना रहा कि प्रकृति की रक्षा केवल पर्यावरण की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा धर्म और कर्म भी है।

कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से समाज के लोग शामिल हुए। परंपरा राजगुरु आर.एन. आदिवंशी के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में लोगों ने पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

आयोजकों ने कहा कि ‘सात वृक्ष, सात संदेश’ के माध्यम से समाज में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम ने धर्म और पर्यावरण संरक्षण के बीच एक अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!