उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा
किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के छात्रसभा जिला अध्यक्ष शिवम भाटी बने Mr Farewell 2026
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के छात्रसभा जिला अध्यक्ष शिवम भाटी ने ग्रेटर नोएडा कॉलेज ऑफ लॉ में आयोजित Farewell Party 2026 में अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के दम पर प्रतिष्ठित “Mr. Farewell 2026” का खिताब अपने नाम किया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय एवं जिला पदाधिकारियों ने शिवम भाटी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि शिवम शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे और युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे।




