उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में युवा संवाद एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम, नीरज सिंह और तेजपाल नागर ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा, 26 अक्टूबर। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज में भाजपा की ओर से युवा संवाद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 139वें संस्करण को लेकर विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि दादरी विधायक तेजपाल नागर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान युवाओं को स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भर भारत बनाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

नीरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के नागरिकों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने युवाओं से स्टार्टअप, नवाचार और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान से स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और उद्यमियों को मजबूती मिलती है।

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जनसंपर्क मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वदेशी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी की गई। अंत में उपस्थित युवाओं और कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर निर्मल तंवर, शिवांग श्रीवास्तव, कर्मवीर आर्य, इंद्र नागर, रवि जिंदल, राजकुमार नागर, राज नागर, चेतन वशिष्ठ, बालेश्वर नागर, बृजेश ठाकुर, अखिलेश नागर, उमेश भाटी, संजीव शर्मा सहित सैकड़ों युवा एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!