ग्रेटर नोएडा में योग शिविर का शुभारंभ पहले दिन उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित मॉडर्न स्कूल परिसर में योग ऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित योग शिविर का प्रथम दिन भव्य और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। ओ३म् शंखनाद के साथ शुरू हुए इस योग शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों महिला और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग और प्राणायाम के गुर सीखे।

शिविर में स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने लोगों को स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने के लिए महायोग प्राणायाम, पवन मुक्त आसन, विमान आसन सहित कई महत्वपूर्ण योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह अपने शरीर और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। स्वामी जी ने लोगों को अभक्ष्य एवं अशुद्ध पदार्थों से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि शुद्ध आहार और नियमित योग ही स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी कुंजी हैं।

कार्यक्रम के दौरान कुलदीप विद्यार्थी जी ने अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे उपस्थित साधक भावविभोर हो उठे। वहीं मंच संचालन बिजेंद्र आर्य जी ने कुशलता के साथ किया।

योग शिविर के सफल आयोजन में चौधरी धरमवीर प्रधान, वीरेश भाटी, हरवीर खटाना, श्यामवीर भाटी, चमन शास्त्री और मांगेराम प्रधान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। शिविर के अंत में उपस्थित लोगों ने दैनिक जीवन में योग अपनाने और स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।




