उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा: हसनपुर नहर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला |

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

एक तेज गति से आ रही शिफ्ट कार ने बेल बुग्गी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बेल बुग्गी में सवार किसान परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बेल बुग्गी पलट गई और उसमें बैठे लोगों को काफी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि घायल किसान परिवार बुर्ज रमानी गांव का निवासी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!