ग्रेटर नोएडा

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहब की जयंती पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गौतमबुद्ध नगर द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन ||

राहुल कुमार संपादक // ग्रेटर नोएडा यूपी

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, गौतमबुद्ध नगर द्वारा “भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहब” की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री कुँवर बासित अली जी रहे। अपने संबोधन में उन्होंने डॉ. कलाम साहब के भारत की रक्षा और विज्ञान क्षेत्र में असाधारण योगदान को याद किया और कहा कि डॉ. कलाम ने आत्मनिर्भर भारत का जो सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में भाजपा सरकार लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री सैयद अहसान अख्तर, नेता अल्पसंख्यक मोर्चा गौतमबुद्ध नगर, की सराहना की और उनके समर्पण की प्रशंसा की।

 

कार्यक्रम की शुरुआत श्री धर्मेंद्र कोरी जी, महामंत्री भाजपा गौतमबुद्ध नगर ने की।

इसके बाद श्री सैयद अहसान अख्तर ने अपने संबोधन में डॉ. कलाम साहब के मिसाइल विकास, सैटेलाइट परियोजनाओं और डी.आर.डी.ओ. में उनके नेतृत्व की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम साहब का जीवन देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनका “Made in India” व “Self Reliant India” का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

 

श्री सत्येन्द्र नगर जी, उपाध्यक्ष भाजपा गौतमबुद्ध नगर, ने डॉ. कलाम साहब के रक्षा क्षेत्र में योगदान की प्रशंसा की और श्री सैयद अहसान अख्तर के सफल आयोजन की सराहना की।

श्री सुनील भाटी जी, उपाध्यक्ष भाजपा गौतमबुद्ध नगर, ने भी डॉ. कलाम साहब के देश सेवा को याद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रभावना और सेवा का संकल्प जगाते हैं।

 

इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से

श्री अफरोज़ आलम (प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा),

दिलशाद चौहान (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा),

अर्पित तिवारी (मंडल अध्यक्ष, भाजपा गौतमबुद्ध नगर),

नईम खान (अल्पसंख्यक मोर्चा, दादरी मंडल),

अयूब सैफी, अज़ीम सलमानी, एडवोकेट सैफी, हज्जन ज़ैतून, और अफ़ज़ल मलिक सहित कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन डॉ. कलाम साहब के विचारों को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!