
शिवसेना की संस्कृति सभा ने जिला प्रमुख श्री वीरेंद्र अरोड़ा जी के नेतृत्व में, सिद्ध काली मंदिर पर जूना अखाड़ा के नवीन महंतों का भगवा शॉल और फूलों की माला
- पहनाकर अभिनंदन किया। महंतों ने भी शिव सैनिकों को धर्म और राष्ट्र के लिए इस ही तरह निरंतर कार्य करने का आशीर्वाद दिया और जिला प्रमुख को आशीर्वाद स्वरुप माता की चुनरी पहनाई। शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा आज से शिवसेना के सभी नवीन शिव सैनिक मां काली के समक्ष सदस्यता ग्रहण कर हिंदुत्व की सेवा का संकल्प लेंगे।




