उद्धव ठाकरे के जन्मदिवस पर शिवसेना ने मनाया सेवा और हिंदुत्व संकल्प दिवस
मुरादाबाद से कैलाश कुमार की रिपोर्ट

मुरादाबाद। शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव साहब ठाकरे के जन्मदिवस के अवसर पर महानगर और जिले की विभिन्न तहसीलों में सेवा एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मंदिरों में महाआरती की गई, गरीबों को फल वितरित किए गए तथा शिवसैनिकों ने केक काटकर एक-दूसरे को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बिलारी, कांठ और ठाकुरद्वारा तहसील के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए महानगर स्थित पीत नगरी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने हिंदुत्व, राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, राजीव राठौर, जीतू प्रजापति, तेजपाल सैनी, सूरज सैनी, इंद्रजीत, सुरेश सैनी, हर्ष सिंह, तिलक राज शर्मा, शिबू सैनी, उमेश ठाकुर, पंकज पाल, राजेश पाल, जितेंद्र पासी, विशाल सैनी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।




