मुरादाबाद: व्यापारियों की समस्याओं को लेकर शिवसेना जिला प्रमुख के आवास पर बैठक, संघर्ष की रणनीति तैयार
कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के आवास पर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों के उत्पीड़न, बढ़ती प्रशासनिक समस्याओं तथा रोडवेज के सामने रेलवे द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को हटाने और व्यापारियों को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में व्यापारी नेता रतन भाटिया, नरेंद्र सिक्का एवं अन्य व्यापारियों ने रेलवे की कार्रवाई का विरोध करने का निर्णय लिया। व्यापारियों का कहना है कि बिना उचित समाधान के प्रतिष्ठानों को हटाने की कार्रवाई से बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका प्रभावित होगी।
बैठक के दौरान शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष भी किया जाएगा। वहीं व्यापारी सुरक्षा समिति के अध्यक्ष रतन भाटिया ने बताया कि मुरादाबाद के विभिन्न व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों से संपर्क कर व्यापक समर्थन जुटाया जाएगा, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जा सके।
बैठक में मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, रतन भाटिया, नरेंद्र सिक्का, शरद कपूर, अनुज सिंह, राजीव राठौर, प्रमोद रस्तोगी, गौरव रस्तोगी सहित अनेक व्यापारी नेता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




