उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में सनसनी: बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका के शव मिले, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित तुगलपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बंद कमरे से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां एक युवक और युवती के शव संदिग्ध हालत में पड़े मिले।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने पहले अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या की और इसके बाद खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

बताया जा रहा है कि दोनों मृतक देवरिया जिले के रहने वाले थे और ग्रेटर नोएडा में किराए के कमरे में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना के पीछे क्या वजह रही और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी कोई भूमिका है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!