भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के दादरी नगर मंडल में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस के रूप मे आयोजित कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
राहुल कुमार संपादक // ग्रेटर नोएडा यूपी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मानसिंह गोस्वामी जी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रणीत भाटी जी कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी ने की कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी सह संयोजक अमित पंडित रहे ।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी जी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का जीवन भारतीयता के उत्थान राष्ट्र की सेवा जन कल्याण के संकल्प के लिये समर्पित रहा उनका जीवन संगठन और समाज के पिछड़े हुए अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक के लिए सदैव समर्पित रहा और उन्होंने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान्य श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मान्य श्री आदित्यनाथ योगी जी के नेतृत्व मे अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ पहुंच रहा है ।
जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श हमें सेवा, समर्पण और सशक्त भारत निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी रक़म सिंह भाटी दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी सतेन्द्र नागर वेदप्रकाश गुप्ता बिजेन्द्र भाटी प्रमुख धर्मेन्द्र कोरी कर्मवीर आर्य वीरेन्द्र भाटी अरुण प्रधान विजय गौतम सत्यपाल शर्मा अमित पंडित गुरुदेव भाटी राजीव सिंघल अर्पित तिवारी धीर राणा भिखारी सिंह संदीप शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।




