बनवारीवास पहुंचे जनप्रतिनिधि, दिवंगत गोपाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

जेवर विधानसभा क्षेत्र के गांव बनवारीवास में दिवंगत युवक स्वर्गीय गोपाल शर्मा के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। परिवार द्वारा आयोजित शांति हवन में शामिल होकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज और क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष न्याय की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सरकार द्वारा न्याय प्रक्रिया में भेदभाव किया जा रहा है और अपराधियों के साथ जाति के आधार पर अलग व्यवहार किया जा रहा है।
शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। साथ ही क्षेत्र के लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने की अपील की गई।




