उत्तर प्रदेशमुरादाबाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद आगमन पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर मुरादाबाद यूपी

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद आगमन पर मूंढापांडे एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

कैलाश कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, सुरक्षा और निवेश के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मुरादाबाद आगमन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा और उत्साह का विषय है। योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश “उत्तम प्रदेश” के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!