ग्राम जवासा व टीकमपुर से ग्राम प्रधान प्रत्याशी कैलाश लोधी
राहुल कुमार संपादक // न्यूज़ स्पीड लाइव

जिला बुलंदशहर | स्याना तहसील | ग्राम जवासा
ग्राम जवासा व टीकमपुर से ग्राम प्रधान प्रत्याशी कैलाश लोधी ने गांव के समस्त सम्मानित ग्रामवासियों से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि वे ग्राम जवासा के ही निवासी हैं और गांव की मिट्टी से उनका गहरा लगाव है। कैलाश लोधी ने ग्रामवासियों से आग्रह किया कि वे उन्हें अपना छोटा या बड़ा भाई, या अपना बेटा समझकर समर्थन दें और अपने कीमती बहुमूल्य वोट से विजयी बनाएं।
कैलाश लोधी ने कहा कि यदि ग्रामवासियों का आशीर्वाद और समर्थन उन्हें मिलता है, तो वे ग्राम जवासा के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने अपने विकास एजेंडे को स्पष्ट करते हुए बताया कि गांव में देवी मंदिर, हनुमान मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों की व्यवस्था और सौंदर्यीकरण, श्मशान घाट की मूलभूत सुविधाओं का विकास, जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन कार्ड की सुविधा, गांव के लिए एम्बुलेंस सेवा, सड़कों का निर्माण व मरम्मत, सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना, तथा युवाओं के लिए खेल मैदान की स्थापना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
ग्राम प्रधान प्रत्याशी कैलाश लोधी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि ग्राम जवासा को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और विकसित गांव बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव के हर वर्ग—बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों—की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्य कराए जाएंगे।
अंत में उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील की कि वे विकास और विश्वास के इस संकल्प में उनका साथ दें और ग्राम जवासा के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें समर्थन प्रदान करें।




