भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा में जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राज नागर के नेतृत्व में IIMT कॉलेज से जगत फार्म गोलचक्कर ग्रेटर नोएडा तक हजारों की संख्या में इस पदयात्रा में महिलाएं, युवतिया एवं सामाजिक संगठनों की बहनों ने स्वेच्छा से उपस्थित होकर अपनी एकजुटता और जागरूकता का परिचय दिया।आइए, मिलकर नारी शक्ति की आवाज को बुलंद करें, नारी सम्मान की लड़ाई–अब आर-पार की लड़ाई। नारी सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के समर्थन में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर एक भव्य जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया।
*मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उतर प्रदेश की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती महामेधा नागर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष एड० अभिषेक शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।*
*दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में नारी सशक्तिकरण, समान अधिकार एवं समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर जोर दिया।*
*जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि 1996 से लेकर आज तक, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का एक ही काम रहा है, महिलाओं के अधिकार को रोकना। 1998 में संसद के फर्श पर बिल फाड़ा गया, 2010 में राज्यसभा से पास होने के बाद 4 साल तक लोकसभा में लाया ही नहीं गया, और आज जब मोदी सरकार ने वही किया जो खुद कांग्रेस ने 2023 में मांगा था, तो इन्होंने वोट बिल के खिलाफ दिया। यह राजनीतिक विरोध नहीं है, यह भारत की करोड़ों महिलाओं के साथ खुला विश्वासघात है। इनका मुखौटा उतर चुका है और भारत की महिलाएं इसका जवाब देना जानती हैं।*




