ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर में टूटी सड़क बनी मुसीबत बारात घर वाली गली में जलभराव से लोग परेशान |

नरेश कुमार रिपोर्टर ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के गांव तुगलपुर में पेट्रोल पंप के पास स्थित बारात घर वाली गली की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और जगह-जगह गड्ढे होने के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क जर्जर हालत में पड़ी हुई है। बारिश के समय यहां जलभराव की समस्या और बढ़ जाती है, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।

 

ग्रेटर नोएडा तुगलपुर से नरेश कुमार की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!