गौतमबुद्ध नगर में किसानों का बड़ा ऐलान प्रशासन के खिलाफ आंदोलन होगा तेज
Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

गौतमबुद्ध नगर में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (शहीद-ए-आज़म भगत सिंह) ने प्रशासन के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। संगठन ने ग्राम बेलाखुर्द के किसानों के कब्जे और मूंग की फसल की सुरक्षा की मांग को लेकर प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं होने पर करीब 500 ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच किया जाएगा।
वीओ-1:
भारतीय किसान यूनियन (शहीद-ए-आज़म भगत सिंह) के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और थाना सूरजपुर प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन का कहना है कि ग्राम बेलाखुर्द के किसानों को उनका वैधानिक अधिकार दिलाया जाए और उनकी मूंग की फसल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
वीओ-2:
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन भाटी ने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो सैकड़ों किसानों के साथ करीब 500 ट्रैक्टरों का काफिला दिल्ली के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के सामने प्रमुखता से उठाया जाएगा और अधिकार मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
वीओ-3:
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता भाटी ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर बड़ी संख्या में महिला किसान भी दिल्ली कूच में शामिल होंगी। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों किसान मौजूद रहे। अब सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।




