उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा: दनकौर कोतवाली क्षेत्र के ननुआ का राजपुर गांव में सोमवार सुबह एक मकान में लगे एसी में अचानक ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मकान के दो कमरे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

घटना में लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह एसी में हुआ ब्लास्ट बताया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!