नवाब सिंह नागर को पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर उम्मीद संस्था और किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा ने दी बधाई
Nitish Bhati UP Head News Speed Live

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर नवाब सिंह नागर को बधाई देने के लिए उम्मीद संस्था एवं किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी उनके नोएडा स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान पदाधिकारियों ने नवाब सिंह नागर का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया और उन्हें पेन, डायरी व मिठाई भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उम्मीद संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर और किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव किसान नेता राजकुमार रूपवास ने कहा कि नवाब सिंह नागर का पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष बनना किसानों, मजदूरों, युवाओं और जरूरतमंद लोगों के लिए सकारात्मक संदेश है। उनके नेतृत्व में संगठन जनहित, विकास और सेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। सम्मान कार्यक्रम के दौरान कपिल प्रधान, नीरज नागर, अरुणा नागर, मनोज नागर और राजे कसाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




